बाइक से गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्कर बरही पुलिस की गिरफ्त में, तस्करों से लगभग साढे चार लाख रुपए का गांजा और तीन मोटरसाइकिल जप्त

बाइक से गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्कर बरही पुलिस की गिरफ्त में, तस्करों से लगभग साढे चार लाख रुपए का गांजा और तीन मोटरसाइकिल जप्

बरही पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध 3 बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए 3 मोटरसाइकिल सहित लगभग साढ़े 4 लाख का कुल 21 किलो 795 ग्राम गांजा जप्त किया। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

इसी क्रम में वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान गत 22 जून 25 को सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल हमराहा स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण कर रहे थे। बगैहा मोड़ के थोड़ी दूर पहले एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बोरी जैसा रखें जा रहा था। जो पुलिस की गाड़ी देखा तो मोटरसाइकिल को रोड में छोड़कर बोरी लेकर भागने लगा। जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ कर नाम पता पूछने पर संदेही ने अपना नाम बृजेश पारधी पिता पाटामुंडी पारधी उम्र 24 साल निवासी छिदिया टोला थाना बरही जिला कटनी का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर जिसके कब्जे से बोरी में 6 किलो 795 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 70,000 एवं मोटरसाइकिल एमपी 21 एम आर 3414 कीमती करीबन 25000 रुपए जप्त किया गया।

इसी क्रम में ही आज 22 जून 2025 को उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण के दौरान बगैहा मोड पहुंचे। वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर बगैहा मोड़ से मोटरसाइकिल छोड़कर एक पीले रंग की बोरी लेकर ग्राम बगैहा तरफ भागने लगा। जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। पकड़े गए सालोंन पारधी पिता जाहिर पारधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम खिरहनी थाना बरही जिला कटनी की तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से मिली पीली बोरी में 8 किलो 200 ग्राम कीमती करीबन 96,000 रुपए अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं मोटरसाइकिल एमपी 21 एम एल 0219 कीमती करीबन 55000/ रुपए को जप्त किया गया। एक अन्य कार्रवाई में चौकी खितौली में भी 22 जून 2025 को उप निरीक्षक केके द्विवेदी चौकी प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बगदरी तरफ से मोटरसाइकिल में आ रहे व्यक्ति को रोका गया। वह गाड़ी की टंकी में गठरी जैसा कुछ रखा हुआ था। बाइक सवार रेहास पारधी पिता हंसराज पारधी उम्र 25 साल निवासी दारोडी थाना बरही जिला कटनी की गठरी की तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से गठरी में 6 किलो 800 ग्राम कीमती करीबन 1 लाख 2 हजार रुपए कीमत का गांजा एवं मोटरसाइकिल एमपी 21 एमपी 3591 कीमती करीबन 90000 रुपए को जप्त किया गया। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त तीनों गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी खेतौली उप निरीक्षक के के द्विवेदी, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक अजय पाठक, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकर, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक अंकित बढ़गैया, आरक्षक आशीष पटेल, आरक्षक जगत सिंह, आरक्षक दिलीप कोल, सैनिक श्याम नारायण चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version