Site icon Yashbharat.com

कटनी में 21 से 23 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्रों में रोजाना 4 घंटे रहेगा शटडाउन

Bijli

Bijli

कटनी में 21 से 23 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्रों में रोजाना 4 घंटे रहेगा शटडाउन। संधारण कार्य के मद्देनजर कटनी शहर संभाग क्षेत्र के 33 के.व्ही और 11 के.व्ही फीडरों की लाइनों में मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी कारण शहर के कई इलाकों में 23 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कटनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यकता के अनुसार इस समयावधि में बदलाव भी किया जा सकता है।

हज यात्रा 2026: मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबी में फोटो-वीडियो पर सख्त पाबंदी, 2.5 लाख तक जुर्माना

कटनी में 21 से 23 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्रों में रोजाना 4 घंटे रहेगा शटडाउन

21 अप्रैल को ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

11 के.व्ही मिटी-9, माधव नगर और एक्सप्रेस फीडर से जुड़े क्षेत्र जैसे स्टेशन रोड, बरही रोड, गुरुनानक वार्ड, कमानिया गेट, खिरहनी ब्रिज, डोर हॉस्पिटल, खिरहनी फाटक, रॉबर्ट लाइन, चावला चौक, कुम्हार मोहल्ला, किरण लाइन, मेन बाजार, रोचामल चौक, एडीएम लाइन और औद्योगिक क्षेत्र।

22 अप्रैल को इन इलाकों में बिजली कटौती

मानसरोवर कॉलोनी, बंगला लाइन, इमलिया रोड, पेट्रोल पंप के पीछे, मसाला फैक्ट्री, नया गांव इमलिया, औद्योगिक क्षेत्र हीरागंज, गुरुनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, गर्ग चौराहा, घंटा घर और गांधी क्षेत्र।

23 अप्रैल को यहां रहेगा असर

अमीरगंज और माधवनगर रेलवे स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार बिजली उपयोग की योजना बनाएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Exit mobile version