हज यात्रा 2026: मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबी में फोटो-वीडियो पर सख्त पाबंदी, 2.5 लाख तक जुर्माना
हज यात्रा 2026: मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबी में फोटो-वीडियो पर सख्त पाबंदी, 2.5 लाख तक जुर्माना। हज यात्रा 2026 को लेकर सऊदी अरब सरकार ने इस बार नियमों में काफी सख्ती कर दी है। भारत समेत दुनिया भर से हजारों हज यात्री पवित्र यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच सऊदी प्रशासन ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब नहीं आऊंगा…”: काम छूटा, उम्मीद टूटी-सूरत से लौटते मजदूरों की मार्मिक कहानी
हज यात्रा 2026: मस्जिद अल-हरम और मस्जिद-ए-नबी में फोटो-वीडियो पर सख्त पाबंदी, 2.5 लाख तक जुर्माना
नए नियमों के अनुसार मक्का स्थित मस्जिद अल-हरम और मदीना की मस्जिद-ए-नबी के अंदर फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई यात्री इन पवित्र स्थलों में मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोटो-वीडियो बनाने पर 10,000 रियाल (करीब 2.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे केवल इबादत पर ध्यान दें और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने से बचें।
इसके अलावा सऊदी सरकार ने बिना हज वीजा यात्रा करने वालों पर भी सख्ती बढ़ा दी है। बिना वैध वीजा मक्का या मदीना क्षेत्र में पाए जाने पर 30,000 रियाल तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही होटल में बिना वीजा वाले यात्रियों को ठहराने पर होटल संचालकों पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
इस बार एक और बड़ा बदलाव किया गया है—होटलों में खाना बनाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अब हज यात्रियों को केवल होटल द्वारा उपलब्ध कराया गया भोजन ही करना होगा।
उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में हज ट्रेनरों द्वारा यात्रियों को इन नए नियमों की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कानूनी या आर्थिक परेशानी से बचा जा सके।
हज यात्रियों के लिए रवानगी का सिलसिला शुरू हो चुका है और सभी यात्रियों को समय पर सऊदी अरब पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, वापसी का कार्यक्रम जून के अंत तक तय किया गया है।

