Site icon Yashbharat.com

रहिमन धागा प्रेम का… से शुरू हुई शायरी की जंग, अनिल साधु और इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने

Screenshot 20251014 135826 Chrome

रहिमन धागा प्रेम का… से शुरू हुई शायरी की जंग, अनिल साधु और इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने।
आरजेडी नेता अनिल कुमार साधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे महबूब कयामत होगी, आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी. मेरी नजरें तो गिला करती हैं, तेरे दिल को भी सनम तुझसे शिकायत होगी। हालांकि इस पोस्ट के जरिए वह किसके बारे में बात कर रहे हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पोस्ट उसी दोहे और शायरी के सिलसिले को बढ़ाते हुए किया गया है। इससे पहले कल सोमवार देर रात आरजेडी नेता मनोज झा ने किसी का नाम लिए बगैर संदेश देने की कोशिश की।

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय।
हर अवसर के लिए प्रासंगिक जय हिंद। इस पोस्ट के करीब घंटेभर बाद कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, पानी ऑख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है. अब अनिल ने इसी के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। अनिल कुमार साधु लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के प्रमुख चिराग पासवान के जीजा हैं।

वह इस समय तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता हैं. वह राष्ट्रीय जनता दल में अनुसूचित जाति सेल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अनिल कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी की बेटी आशा देवी के पति हैं।

उन्होंने राजनीति की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी से की थी. ससुर राम विलास पासवान ने अनिल कुमार को मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट से दिया था. लेकिन वो हार गए थे. बाद राम विलास पासवान के निधन के बाद पासवान परिवार में विवाद बढ़ गया. उन्होंने पार्टी छोड़ दी और राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए।

Exit mobile version