katniLatestमध्यप्रदेश

44 पार तापमान, शहर की सड़कों पर लॉकडाउन सा नजारा,नौ तपा के दूसरे दिन हाल बेहाल

कटनी। जिले बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी से नागरिकों के हाल बेहाल है। दोपहर होते ही शहर की सड़कें सूनी हो जाती है। भीषण गर्मी के बीच ही नौ तपा भी प्रारंभ हो चुके है। रविवार को नौ तपा के दूसरे दिन दोपहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो अभी तक सबसे गर्म दिन रहा।

IMG 20240526 WA0025

आलम यह है कि लोग गर्मी से बचने शीतल पेय कूलर, एसी से राहत लिए हुए है। दोपहर के समय व्यापारियों को भी बाजार में मंदी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी तापमान इसी तरह बने रहने की आशंका है। आज शहर की सड़कों पर लाकडाउन की तरह नजारा देखने मिला। शहर व्यस्ततम मार्गो से लेकर गली कूचे सूने नजर आए। भीषण गर्मी से बचने लोग घरों में ही दुबके रहें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम