Latestमध्यप्रदेश

धार में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पत्नी को बनाया बंधक

धार में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पत्नी को बनाया बंधक। देर रात 8-10 हथियारबंद आरोपियों का हमला, लूट के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

धार जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजोद थाना क्षेत्र के गोंदी खेड़ा चारण गांव में बदमाशों ने एक मिर्ची व्यापारी की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

धार में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पत्नी को बनाया बंधक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 8 से 10 अज्ञात बदमाश देवकृष्ण पुरोहित के घर में घुस आए। उस समय वे अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। बदमाश सीधे कमरे में पहुंचे और दंपति को बंधक बना लिया।

आरोपियों ने पहले दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर पत्नी को जबरन दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी की जानकारी मांगी गई। भय के माहौल में पत्नी ने बदमाशों से कहा कि वे जो भी सामान है, ले जाएं, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की क्रूरता जारी रही।

इसके बाद बदमाशों ने देवकृष्ण पुरोहित को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लगातार पीटते रहे। गंभीर चोटों के चलते उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घर के अन्य सदस्य चीख-पुकार सुनकर जाग गए, लेकिन हथियारबंद बदमाशों के सामने वे बेबस नजर आए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच जारी:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इलाके में दहशत:
इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि