Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

मानसिक रूप से बीमार सरबजीत ने तोड़ी सुरक्षा, विधानसभा में घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट

मानसिक रूप से बीमार सरबजीत ने तोड़ी सुरक्षा, विधानसभा में घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी सेंध लगने का मामला सामने आया है। एक नकाबपोश व्यक्ति SUV लेकर परिसर के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया और कुछ ही मिनटों में बाहर भी निकल गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

मानसिक रूप से बीमार सरबजीत ने तोड़ी सुरक्षा, विधानसभा में घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट

घटना के बाद पुलिस ने रूप नगर से ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और टाटा सिएरा कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूरी घटना महज 5 से 7 मिनट के भीतर हुई।

कैसे हुई सुरक्षा में चूक

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए विधानसभा के गेट नंबर-2 को टक्कर मार दी और जबरन अंदर प्रवेश कर गया। घटना के समय विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने कार्यालय में मौजूद थे।

परिसर में प्रवेश के बाद आरोपी ने स्पीकर की आधिकारिक कार पर एक गुलदस्ता रखा और उसी रास्ते से वापस निकल गया। उस वक्त वहां 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके यह बड़ी चूक सामने आई।

आरोपी की पहचान और मानसिक स्थिति

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान सरवजीत सिंह (37) के रूप में हुई है, जो पीलीभीत का निवासी है।

आरोपी के परिजनों का दावा है कि वह पिछले 7-8 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मानसिक असंतुलन के चलते वह मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा पहुंचा था।

जांच और सुरक्षा सख्ती

घटना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम ने पूरे परिसर की जांच की, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गुलदस्ते की भी जांच की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है और पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

इस घटना ने राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि