सोमनाथ एक्सप्रेस का नागदा और उज्जैन स्टेशन पर ठहरने का बदला समय, नया टाइम टेबल जारी। सुचारु रेल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11464/11466 जबलपुर-वैरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का उज्जैन स्टेशन और गाड़ी संख्या 11463/11465 वैरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के नागदा एवं उज्जैन स्टेशन के आगमन/प्रस्थान के समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।
गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वैरावल एक्सप्रेस दिनाँक 17 अक्टूबर 2024 से अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर उज्जैन में अब आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे (पूर्व समय 23:45/23:55 बजे) इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-वैरावल एक्सप्रेस दिनाँक 21 अक्टूबर 2024 से अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर उज्जैन में अब आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे (पूर्व समय 23:45/23:55 बजे) रहेगा।
गाड़ी संख्या 11463 वैरावल-जबलपुर एक्सप्रेस दिनाँक 17 अक्टूबर 2024 से और गाड़ी सांख्य 11465 वैरावल-जबलपुर एक्सप्रेस दिनाँक 19 अक्टूबर 2024 से अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर नागदा में अब आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:32/01:35 बजे (पूर्व समय 01:37/01:40 बजे एवं उज्जैन में अब आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:40 बजे (पूर्व समय 02:40/02:50 बजे) रहेगा।
यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी ट्रेन की संशोधित समय सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

