Site icon Yashbharat.com

एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर से शेयर बाजार हिला, TATA GROUP के शेयरों में जबरदस्त गिरावट

Screenshot 20250612 150336 Chrome

  • टाटा ग्रुप के इन स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट
  • TCS: 1% से ज्यादा की गिरावट
  • टाटा स्टील: 3% तक टूटा शेयर
  • टाटा पावर: 2.5% की गिरावट
  • टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi): 2% से ज्यादा नुकसान
  • टाटा कम्युनिकेशंस: 1% से अधिक फिसला
  • टाटा मोटर्स: 3% से ज्यादा टूटा
  • टाटा केमिकल्स: 3% की गिरावट
  • टाटा कंज्यूमर: 2% से ज्यादा फिसला
  • टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन: करीब 4% की गिरावट
  • इंडियन होटल्स: 2% से अधिक

कैसे हुआ हादसा ?

बता दें कि, एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

Exit mobile version