प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा: 30 किलोमीटर तक भारत माता के जयकारों से गूंजा विजयराघवगढ़ बरही मार्ग

विजयराघवगढ़/कटनी। प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा: 30 किलोमीटर तक भारत माता के जयकारों से गूंजा विजयराघवगढ़ बरही मार्ग यह नजारा जिसने भी देखा देश प्रेम से ओत प्रोत हो गया।

विजयराघवगढ़ विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद विष्णुदत शर्मा के मार्गदर्शन में विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निकली विशाल तिरंगा यात्रा ने इतिहास रच दिया।

विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले से दोपहर ठीक 12 बजे से प्रारम्भ हुई इस तिरंगा यात्रा

1857 की क्रांति के साक्षी विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले से दोपहर ठीक 12 बजे से प्रारम्भ हुई इस तिरंगा यात्रा को लेकर विजयराघवगढ़ कैमोर बरही तथा इस रास्ते मे पड़ने वाले दर्जनों गांवों में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। वंदे मातरम भारत माता की जय के गगनचुंबी उद्घोष के बीच प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा में वाहनों का काफिला विजयराघवगढ़ से चला तो समूचा माहौल तिरंगा मय हो गया। देश प्रेमियों का कारवां जुड़ता गया और यात्रा ऐतिहासिक होती गई।

ढाई हजार वाहनों के साथ यात्रा

करीब ढाई हजार वाहनों के साथ यात्रा जब विजयराघवगढ़ से बरही मार्ग पर चली तो इसके प्रारम्भ से अंतिम छोर को देखना मुश्किल था। सोशल मीडिया इन्फूलेंसर ने इस पल को कहीं ड्रोन कैमरे से तो कहीं मोबाइल से कैद किया सैकड़ो लोग यात्रा को सोशल मीडिया में लाइव करते रहे लाखों लोग इसे देखते रहे। कतारबद्ध रूप से वाहनों का यह काफिला वाहनों पर तिरंगा बंधा तो हाथों में तिरंगा लहराते लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्र प्रेम और अपने राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान तथा प्रेम का भाव प्रदर्शित किया।

 

पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के नेतृत्व में भव्य, अद्वितीय और अविस्मरणीय बाइक तिरंगा यात्रा जिसने जन-जन के हृदय में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। देशभक्ति के रंग में रंगी सड़कें, हवा में लहराता तिरंगा सुबह से ही विजयराघवगढ़ का ऐतिहासिक किला देशभक्ति के नारों से गूंज रहा था।

हजारों कार्यकर्ता, नेता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अपने हाथों में तिरंगा थामे जुटने लगे। 2500 से अधिक बाइकों का विशाल काफिला जब रवाना हुआ, तो दृश्य देख हर आंख में गर्व और जोश की चमक थी।

तिरंगा यात्रा की अग्रिम पंक्ति में संजय पाठक, पीछे देशभक्ति की बाढ़ यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक ग्रोवर, श्रीमती राजेश्वरी दुबे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शांति यादव सहित विधानसभा के सभी छह मंडलों के अध्यक्ष — श्रीराम सोनी, भवानीराजा मिश्रा, जगदीश गुप्ता, विवेक सिंह, प्रमोद सोनी, मनोज तिवारी, अरुण पटेल — अपने-अपने दल के साथ बाइकों पर सवार थे।

हर गांव, हर चौक पर ऐतिहासिक स्वागत

हंतला, सिनगौड़ी, सिजहरा, डोकरिया, खन्ना होते हुए जब यह यात्रा बरही की ओर बढ़ी, तो मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा की। महिलाएं आरती की थाल लेकर स्वागत में खड़ी थीं, युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारे लगा रहे थे, बच्चे तिरंगे लहराते हुए दौड़ रहे थे।

यह तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है

बरही में गूंजा संकल्प का स्वर बरही पहुंचने पर हजारों नागरिकों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा — “यह तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। हम सबका कर्तव्य है कि इसके सम्मान में एकजुट रहें। आज की यह ऐतिहासिक यात्रा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को धन्यवाद दिया और एकता, देशभक्ति तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया।

30 किलोमीटर लंबी विशाल बाइक तिरंगा यात्रा न सिर्फ रिकॉर्ड बनाकर गई, बल्कि विजयराघवगढ़ विधानसभा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। संजय सत्येन्द्र पाठक के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि जब पूरा समाज एक ध्वज, एक भावना और एक उद्देश्य के साथ खड़ा होता है, तो कोई ताकत हमारी एकता को तोड़ नहीं सकती।

Exit mobile version