Site icon Yashbharat.com

Katni ट्रेन में खाना खाने क़े बाद बिगड़ी थी महिला ओर बच्चों की तबियत, रेल पुलिस की सक्रियता से बची जान

IMG 20240511 WA0022

कटनी Katni – मैहर से मां शारदा के दर्शन कर अपने रिश्तेदार के यहां कटनी आ रहे जबलपुर निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की तबियत कटनी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही बिगड़ गई। स्टेशन पर अचानक ट्रेन से उतरने के बाद तबियत बिगड़ जाने के कारण पति-पत्नी और बच्ची को इलाज के लिए आरपीएफ ने शासकीय जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की सक्रियता से पीड़तों की जान बच गई।

प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी और बच्ची की तो तबियत में सुधार हो गया, मगर खबर लिखे जाने तक पति को होश नहीं आ पाया था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीनों का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जीआरपी के द्वारा परिवार के सभी सदस्यों का इलाज कराते हुए उनके बयान दर्ज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि परिवार जनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की सही जानकारी सामने आ सकेगी।

यह थी घटना

जिला अस्पताल पहुंचे मूर्छित हुए परिवार के बड़े भाई अमित सिंह ने बताया की उनका छोटा भाई सुनील सिंह अपनी पत्नी पूजा ठाकुर के साथ जबलपुर से मैहर गया हुआ था। मैहर से कटनी आकर एक दिन रुकने का प्लान था। मैहर से वे लोग देर शाम कटनी पहुंचे। कटनी स्टेशन में ट्रेन से उतरने के बाद ही पति पत्नी और बेटी की तबियत बिगड़ गई। बच्ची के अलावा पति पत्नी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा की उनके छोटे भाई की छोटी बेटी वंशिका होश में थी। उसने बताया की उनके पापा और मम्मी और छोटे भाई को एक बुजुर्ग ने पानी पिलाया था और जैसे ही सभी कटनी में उतरे वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद आरएफपी पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बयान के बाद ही स्पष्ट होगी घटना इस मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने कहा की परिवार के सदस्य कटनी स्टेशन पर अचेत हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज हो जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Exit mobile version