katniLatestमध्यप्रदेश

पति की चिता को अग्नि दे कर कर लौट रही पत्नी व कटनी निवासी परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत की खबर

कटनी/रीवा पति की चिता को अग्नि दे कर कर लौट रहे पत्नी व उनके परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक ही परिवार के तीन लोगों ने रीवा बाईपास के पास दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।

मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में बैठी पत्नी व उनकी बहनों की रीवा बाईपास के पास एंबुलेंस पलट जाने से तीनों की हुई मौत परिवार कटनी गायत्री नगर का रहने वाला है किशन सिंह चौहान जो रेलवे एम्पलाई थे,लंबी समय से बीमार थे एक दिन पहले उनका स्वर्गवास हो चुका था उनके संस्कार के लिऐ परिवार इलाहाबाद पहुंचा था संस्कार के बाद लौटते समय रीवा बाईपास चोरहटा थाना क्षेत्र में शाम 4:00 बजे के आसपास एंबुलेंस ट्रक से टकराई जिसमें बैठी उनकी पत्नी व उनकी बहनों की मौत हो गई बाकी तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज रीवा में चल रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम