Latest

Katni News: जनता एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा

कुर्ला स्टेशन से दिव्यांग कोच में यात्रा कर रही थी महिला, सूचना मिलते ही कटनी में RPF और रेल प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन पर उस समय रेल प्रशासन में हलचल मच गई, जब लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से राजगीर जा रही ट्रेन नंबर 13202 जनता एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही RPF और रेल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के दिव्यांग कोच में महिला के सोए होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से कटनी के डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) को मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारियों के साथ संबंधित कोच के पास पहुंचे।

यात्रियों ने बताई चौंकाने वाली बात

मौके पर मौजूद यात्रियों से जब महिला के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर कोई अज्ञात व्यक्ति महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर चला गया था। इसके बाद महिला उसी कोच में सोई हुई यात्रा कर रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल कर्मचारियों और RPF ने महिला को सावधानीपूर्वक कोच से नीचे उतारा। इस दौरान RPF की महिला कर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने भी मदद की।

स्वास्थ्य जांच के साथ परिजनों की तलाश

महिला को ट्रेन से उतारने के बाद रेल प्रशासन द्वारा उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराई जा रही है। साथ ही महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला को कुर्ला स्टेशन पर दिव्यांग कोच में किस व्यक्ति ने लिटाया था और वह वहां से अकेले किस परिस्थिति में यात्रा कर रही थी। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

कटनी स्टेशन पर RPF की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही RPF और रेल प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते महिला को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया। अब महिला की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह घटना रेलवे के दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को भी सामने लाती है।

Back to top button