Site icon Yashbharat.com

देश तप रहा, ट्रेन टपक रही! वंदे भारत में पानी रिसा तो कांग्रेस ने बोला-‘रील मंत्री’ की असलियत

वाराणसी। देश तप रहा, ट्रेन टपक रही! वंदे भारत में पानी रिसा तो कांग्रेस ने बोला-‘रील मंत्री’ की असलियत। वंदे भारत एक्सप्रेस में झरने की तरह पानी बहने का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से चलती हुई ट्रेन की छत से झरने की तरफ पानी गिर रहा है. व़ीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

देश तप रहा, ट्रेन टपक रही! वंदे भारत में पानी रिसा तो कांग्रेस ने बोला-‘रील मंत्री’ की असलियत

देश तप रहा, ट्रेन टपक रही! वंदे भारत में पानी रिसा तो कांग्रेस ने बोला-‘रील मंत्री’ की असलियत

रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी खामी को जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है. वहीं कांग्रेस ने भी हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा, देश भीषण गर्मी झेल रहा है. इसी के मद्देनजर- ‘रील मंत्री’ अश्विनी वैष्णव ने ‘वंदे भारत’ ट्रेन में यात्रियों के लिए झरने का इंतजाम कर दिया है. ताकि, यात्रियों को गर्मी से राहत मिले और वे सुखद यात्रा का अनुभव ले सकें. इस बेहतरीन सुविधा के लिए आज पूरा देश ‘Thank You Modi ji’ कह रहा है।

बता दें कि ट्रेन संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे वाराणसी के कैंट स्टेशन से नई दिल्ली के रवाना हुई थी. ट्रेन प्रयागराज भी नहीं पहुंची थी कि ट्रेन के सी-7 कोच के 76 नंबर सीट की छत से अचानक पानी बहने लगा. पानी बहने की वजह से सीट पर बैठी युवती खिड़की के सहारे खड़े नजर आई. जिसका वीडियो अन्य यात्रियों ने बना लिया।

ट्रेन की छत से पानी गिरने से न सिर्फ एक युवती, बल्कि अन्य यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पानी गिरने से कोच में पानी ही पानी फैल गया. जिसके बाद यात्रियों ने छत से ‘मिनी झरना’ बहने की जानकारी ट्रेन के क्रू मेंबर को दी. वहीं किसी यात्री ने पानी बहने का वीडियो रिकार्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

Exit mobile version