Site icon Yashbharat.com

नगर के बीचों-बीच केन्द्रीय विद्यालय झिंझरी के संचालन हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ महापौर श्रीमती सूरी नें नगर वासियों की ओर से सांसद श्री शर्मा को किया धन्यवाद ज्ञापित

IMG 20250625 WA0029

नगर के बीचों-बीच केन्द्रीय विद्यालय झिंझरी के संचालन हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ महापौर श्रीमती सूरी नें नगर वासियों की ओर से सांसद श्री शर्मा को किया धन्यवाद ज्ञापि

छात्रों को कम फीस पर नगर की बीचों बीच मिल सकेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : महापौर श्रीमती सूरी

कटनी। खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के अथक प्रयासों से कटनी जिले के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करनें का हेतु मिली केन्द्रीय स्कूल झिंझरी का संचालन नगर के बीचों बीच पुराने शासकीय कन्या महाविद्यालय में किये जाने हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने की सौगात को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें बच्चों के उज्जवल भविष्य की राह हेतु मील का पत्थर बताया है।

कम फीस में मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें बताया कि शहर में एक और नवीन केन्द्रीय विद्यालय का संचालन नगर निगम कार्यालय के बाजू स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के भवन परिसर प्रारंभ होने से जिले के बच्चों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी, वहीं स्कूल का संचालन नगर के बीचों -बीच होने से छात्रों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

4 जुलाई तक भर सकेंगे आफलाईन फार्म

महापौर श्रीमती सूरी नें बताया कि झिंझरी कटनी में संचालित केंद्रीय विद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ही कक्षा-1 से कक्षा-5 तक प्रवेश हेतु आफलाईन पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जो कि 4 जुलाई तक जारी रहेगी। इस हेतु अभिभावक विद्यालय में पहुंचकर प्रवेश फार्म प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जमा कर सकते है।

महापौर की अभिभावकों अपील

महापौर श्रीमती प्रीति सूरी नें शहर के बच्चों के पालकों तथा अभिभावक गणों जिले को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के तहत शहर के बीचों बीच संचालित होने वाले नवीन केंद्रीय विद्यालय झिंझरी का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को चलाने हेतु पंजीकरण फार्म भरने की अपील की है।

सांसद श्री शर्मा को किया धन्यवाद ज्ञापित
बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय के शुभारम्भ उपरांत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें मध्यप्रदेश भाजपा के शुभंकर अध्यक्ष कटनी खजुराहो के यशस्वी लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री वी.डी शर्मा जी का पूरे कटनी वासियों की ओर से हार्दिक आभार वन्दन अभिनन्दन किया है।

Exit mobile version