Site icon Yashbharat.com

MyGov रील चैलेंज: गांव की कहानी सुनाइए, ₹5,000 तक कमाइए; लास्ट डेट 31 जुलाई

Screenshot 20250711 161432 Chrome

MyGov रील चैलेंज: गांव की कहानी सुनाइए, ₹5,000 तक कमाइए; लास्ट डेट 31 जुलाई।अगर आपको रील बनाने का शौक हैं तो आपके पास पैसा कमाने का अच्छा मौका है. अब सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के लिए भारत सरकार ने इनाम जीतने के लिए नई योजना शुरू की है।

वॉश रील चैलेंज प्रतियोगिता के तहत गांवों में स्वच्छता संबंधित सबसे बेहतर पांच रील बनाने वाले प्रतियोगी को सरकार द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। देश के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह अनोखी पहल शुरू की है. सरकार ने लोगों ने आग्रह किया है कि वे अपनी गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में रील के जरिए लोगों को बताएं।

रील में क्या दिखाना होगा ?

सी रील बनाने वाले यूजर्स को सरकार पांच हजार रुपये देगी. रील में आपको केवल अपने गांव की स्वच्छता, जल स्रोतों, वर्षा जल संचयन, शौचालय व्यवस्था या अन्य किसी भी सकारात्मक बदलाव की कहानी को विजुअल्स के जरिए अपने शब्दों में बयां करना है।

जिन यूजर्स रील अच्छी लगेगी उन्हें नकद राशि पुरस्कार के लिए चुना जाएगा. प्रतिभागियों को स्वच्छता और जल जीवन मिशन से जुड़ी 90 से 150 सेकेंड रील बनाकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

MyGov Hindi के ट्विटर हैंडल पोस्ट पर लिखा कि, ‘आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए! जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!’ इस ट्वीट में रील बनाने के लिए अप्लाई करने का लिंक भी दिया हुआ है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है. हर महीने, टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ रीलों को विजेता के रूप में चुना जाएगा।

 

अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

किसी एक थीम पर बनानी होगी रील:
1. स्वच्छ सुजल गांव: विकसित भारत की ओर
2. स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की
3. स्वस्थ भारत: सुजल भारत

रील में यूजर्स को दिखाना है कि किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय/ व्यक्तियों के जीवन को आसान बना दिया है. इसका उनकी अर्थव्यवस्था, आजीविका और अन्य संबद्ध सेवाओं पर क्या असर पड़ा है. इसके अलावा ग्रामीण नागरिकों और पर्यावरण, कृषि, आदि के स्वास्थ्य पर इसका असर बताना है. रील में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) और जल जीवन मिशन (JJM) के तहत गांवों का व्यापक रूप से परिवर्तन के बारे में भी बताना है. रील में वाटर (पानी), सेनिटाइजेशन (स्वच्छता) और हाइज़ीन (साफ़-सफ़ाई) (WASH) क्षेत्र में की गई पहलों को उजागर करना है।

Exit mobile version