Friday, May 1, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

परीक्षा की तैयारी में माथा पच्ची कर रहे, जिले क़े शिक्षक

परीक्षा की तैयारी में माथा पच्ची कर रहे, जिले क़े शिक्ष

कटनी / प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पाँचवी और आठवीं कक्षा क़े छात्र -छात्राओं की वार्षिक परीक्षायें निर्विघ्न रूप से संचालित कराने की मूल मंसा को लेकर,गत दिवस प्रेमनगर स्थित परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक प्रधानअध्यापक संजय कुमार श्रीवास्तव क़े मार्गदर्शन में आयोजित हुई.विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रखकर दिव्यांग बच्चों क़े लिए बनाये गये,प्रेमनगर प्राथमिक शाला क़े परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रांतीय संरक्षक बिकलांग बल कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत द्वारा परीक्षा डिवटी में तैनात होने वाले पर्वेक्षक शिक्षकों को अवगत कराया गया,कि राज्य शासन की मंशानुसार दिव्यांग छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पुस्तकें, नोटबुक, गाइड, कुंजी क़े सहारे उत्तर लिखने की जहाँ एक ओर छूट प्रदान की गयी है, वहीं दूसरी ओर दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों क़े उत्तर लिखने हेतु पृथक से लेखक क़े रूप में सामान्य छात्र को परीक्षा देने हेतु व्यवस्था की जायेगी .दोनों कक्षाओं क़े परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी को निभाने में सभी पर्वेक्षकों को समय पर उपस्थित होकर परीक्षा कार्य में सहयोग करने की टिप्स देते हुए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष श्रीमती राजेस्वरी सिंह और उप केन्द्राध्यक्ष श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने केंद्र पर आयोजित होने वाली परीक्षा को गरिमामयी तरीके से सम्पन्न कराने में उपस्थित सभी शिक्षकों से आपेक्षित सहयोग करने पर बल दिया गया. केद्राध्यक्ष द्वारा सभी परीक्षार्थिओं को आवंटित रोलनंबर क़े अनुसार उन्हें निर्धारित सीट पर बैठाने की जिम्मेदारी सी.डब्लू एस.एन.वार्डन अजय कुमार मिश्रा और बीरु सोनी को सौंपी गयी.छात्रावास क़े कर्मचारियों से परीक्षा क़े दौरान परीक्षा में बैठने वाले सभी तरह क़े दिव्यांग छात्रों की हर छोटी बड़ी समस्या क़े निराकरण में सहभागिता निभाने का सख़्ती से दिये गये निर्देशो का पालन करने को कहा द गया. इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक जितेंद्र दुबे,श्रीमती मोहना जरगर सोनी, श्रीमती मनीषा कांबले, श्रीमती रश्मि विश्व कर्मा क़े अलावा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती नीतू दाहिया, श्रीमती नीलम सिंह ,श्रीमती नम्रता ताम्रकार,अंजू विश्वकर्माऔर श्रीमति सुंदर रविदास की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि