T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
केप टाउन : भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सिर्फ इतने रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। उन्होंने 3 चाैकों की मदद से 40 गेंदों में 47 रन बनाए। इनके अलावा रैना ने 5 चाैके आऐर 1 छक्के की मदद से 27 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से जेपी डुमिनी ने 55 आैर डेविड मिलर ने 24 रनों की पारी खेली।

