- 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हृदयाघात से मौत, शहर में साइलेंट अटैक को लेकर चिंता,
- इंद्रा कॉलोनी की घटना, खेलकर लौटने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
शिवपुरी। खेलकर लौटने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत,16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हृदयाघात से मौत, शहर में साइलेंट अटैक को लेकर चिंता । शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले एक 16 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब छात्र बेडमिंटन खेलने के बाद घर लौटकर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक घबराहट होने लगी।
परिजनों ने तत्काल छात्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक को संभावित कारण बताया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि छात्र को पूर्व में कभी कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी।
कम उम्र में हार्ट अटैक से हड़कंप
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कम उम्र में साइलेंट हार्ट अटैक को लेकर पूरे शहर में चर्चा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल की जीवनशैली, खान-पान, स्क्रीन टाइम और मानसिक तनाव के चलते किशोरों में भी हृदय संबंधी समस्याएं देखी जा रही हैं।
क्या है साइलेंट हार्ट अटैक?
साइलेंट हार्ट अटैक एक ऐसा हृदयाघात होता है जिसमें पारंपरिक लक्षण जैसे सीने में दर्द, पसीना या सांस फूलना स्पष्ट नहीं होते, लेकिन हृदय को गंभीर नुकसान पहुंचता है। यह बिना किसी चेतावनी के जानलेवा साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और किसी भी असामान्य लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें।
-
Shukra Gochar 2026: 26 मार्च से शुक्र करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बदल सकती है तकदीर -
रुपया रिकॉर्ड लो पर: एक्सपोर्टर्स के लिए ‘कड़वी-मीठी’ स्थिति, इन सेक्टर्स को मिल सकता है फायदा -
होर्मुज तनाव के बीच राहत: LPG से भरे भारतीय जहाज सुरक्षित, सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर -
समुद्र के नीचे चीन की बड़ी चाल: पनडुब्बी युद्ध में बढ़त के लिए ग्लोबल मैपिंग और सेंसर नेटवर्क पर जोर -
फ्यूचर वॉरफेयर की तैयारी: DRDO का बड़ा प्लान, 6th Gen फाइटर और AI हथियारों पर फोकस -
कैमरों की जासूसी से बढ़ा खतरा: ईरान के निगरानी सिस्टम को हैक कर इजराइल ने बनाई बढ़त -
खनिज विभाग का सख्त एक्शन: लाइम स्टोन खदानों का निरीक्षण, 28 मार्च तक रॉयल्टी जमा करने के निर्देश -
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता’- संजय पाठक, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जानकारियां -
बादशाह ने गुपचुप शादी रचाई, 6 साल बाद ईशा रिखी बनी हमसफर -
₹2.50 लाख सस्ता हुआ टाटा हैरियर ईवी AWD, टॉप मॉडल जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च -
जनप्रतिनिधि बनाम अफसरशाही: दिनभर इंतजार के बाद भी नहीं मिली कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष धरने पर बैठीं -
Creta का ‘घमंड’ तोड़ने आई ₹10.49 लाख की नई Renault Duster: जानें 5 खास खूबियां -
कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश: 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल -
समर सीजन में भी घर पर हरा-भरा धनिया उगाने के आसान टिप्स -
समर स्पेशल ट्रेन का तोहफा: पुणे–गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कटनी सहित इन स्टेशनों पर ठहराव -
मोबाइल चोरी पर किसी भी थाने में FIR दर्ज कराना अब आसान, पुलिस मना करे तो ये करें! -
1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम: अब फ्रॉड हुआ तो पैसा लौटाएंगे बैंक -
लोगों की आवाजें और हॉर्न भी बेअसर: कंधे पर हाथ रख ट्रैक पर चल रहे 3 दोस्तों को ट्रेन ने कुचला -
रेलवे का बड़ा फैसला: अब राँची रोड स्टेशन पर रुकेगी शक्तिपुंज समेत ये 4 ट्रेनें, 3 महीने तक रहेगा बदलाव -
ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम बदले: अब कब कैंसिल करेंगे, उसी हिसाब से कटेगा पैसा; जानें कितना कटेगा पैसा
