Site icon Yashbharat.com

बड़गाव शासकीय स्कूल के बाथरूम में लगा छात्र क़ो करंट हालत गंभीर

IMG 20260202 WA00031 1024x561 1

बड़गाव शासकीय स्कूल के बाथरूम में लगा छात्र क़ो करंट हालत गंभी

कटनी जिले के बड़गांव स्थित शासकीय स्कूल से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते पढ़ाई करने गया एक छात्र करंट की चपेट में आ गया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र रोज़ की तरह सुबह स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान वह निस्तार के लिए स्कूल परिसर बने बाथरूम गया हुआ था। तभी अचानक वहां मौजूद विधुत करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैँ

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्र को पहले बड़गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल छात्र का जिला अस्पताल कटनी में उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह चिकित्सकीय निगरानी में हैँ

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी हैँ

Exit mobile version