Latest

STOCK MARKET : बांग्लादेश से मिला 115 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑर्डर; यह स्मॉलकैप शेयर बना रॉकेट, लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट

STOCK MARKET : Kalahridhaan Trendz Limited Stocks कलाहरिधान ट्रेंड्ज लिमिटेड (KTL) के शेयरों पर मंगलवार को निवेशकों ने जमकर दांव लगाया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज यह स्मॉलकैप शेयर तेजी के साथ 62 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुला। इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 52.20 रुपये था। कारोबार के दौरान, यह शेयर 20 फीसदी की छलांग लगाकर 62.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में तेजी का कारण बांग्लादेशी कंपनी से मिला 115 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑर्डर है।

कलाहरिधान ट्रेंड्ज लिमिटेड को बांग्लादेशी कंपनी से मिला 115 करोड़ रुपये का ऑर्डर
कलाहरिधान ट्रेंड्ज लिमिटेड द्वारा अपने लेटेस्ट ऑर्डर बुक अपडेट को साझा करने के बाद 100 रुपये से नीचे वाला यह स्मॉलकैप शेयर पहले से निवेशकों की रडार पर था। आज जैसे ही बाजार खुला निवेशक इस स्मॉलकैप शेयर पर टूट पड़े। कंपनी ने सोमवार यानी 12 अगस्त को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे बांग्लादेश स्थित विश्व स्तर पर प्रसिद्ध फैशन ब्रांड बेक्सिकॉर्प (Bexicorp) से 115 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है।

READ MORE : https://तीन दिन में 70 फीसदी तक उछाल मारने के बाद गिरे Ola Electric के शेयर, अब इन दो तारीखों पर रहेगी निवेशकों की नजर

कपड़ा उद्योग में मजबूत होगी कलाहरिधान ट्रेंड्ज लिमिटेड की स्थिति एक्सचें

ज फाइलिंग के मुताबिक, स्मॉलकैप कपड़ा कंपनी KTL ने ऑर्डर प्राप्त करने की घोषणा करते हुए कहा, “कंपनी ने यह ऑर्डर हासिल करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। बेक्सिमकॉर्प, विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त फैशन ब्रांडों के लिए एक प्रमुख निर्माता है। यह ऑर्डर KTL के इतिहास में सबसे बड़ा एकल अनुबंध है और इसके प्रभावशाली लाभ मार्जिन के साथ निष्पादित होने की उम्मीद है। इस रणनीतिक जीत से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कपड़ा उद्योग में इसकी स्थिति मजबूत होगी।”

Back to top button