Site icon Yashbharat.com

Shrimad Bhagwat माखन चोरी कर मटकी फोड़ी, बाल लीलाओं ने मनमोहा, भजनों की रही धूम

IMG 20240128 WA0053 1

Shrimad Bhagwat रीठी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गत दिवस माखन चोरी कर मटकी फोड़ी, बाल लीलाओं ने मनमोहा तो कर्णप्रिय भजनों की धूम रही।

रीठी के ग्राम खम्हरिया नं.1बाबा हरीदास महाराज के बंगले में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास श्री श्री 1008 श्री मुरारीदास जी महाराज श्रीवृन्दावन धाम ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग विस्तार से सुनाए।

कथा में गोवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए। प्रवचनों में शुकदेव आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालीय नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया।

 

बृज भूमि में आतंक के पर्यायी कंस मामा का वध करके अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव और नाना महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराया। गोवर्धन पूजा में प्रकृति की पूजा का उल्लेख किया गया। गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस जिला कटनी व्यापारी संघ के अध्यक्ष  संजीव सोनी, अमित गुप्ता, अशोक वर्मा,  दीपक जायसवाल भी पहुंचे।

साथ ही ग्राम खम्हरिया के सरपंच धनीराम यादव, पूर्व सरपंच गजराज यादव, उदयभान यादव, संतकुमार यादव,  सुक्खी लाल यादव, विशाली यादव, रामदास यादव, सतीश यादव, निर्भय यादव, राजेश यादव, उदल, लखन, शरद यादव आदि के साथ रीठी क्षेत्र के हजारों श्रोताओं ने कथा श्रवण की।

Exit mobile version