खून से सना चाकू लेकर बाजार में घुसा बदमाश, दहशत में बंद हुईं दुकानें

खून से सना चाकू लेकर बाजार में घुसा बदमाश, दहशत में बंद हुईं दुकानें

Burhanpur: खून से सना चाकू लेकर बाजार में घुसा बदमाश, दहशत में बंद हुईं दुकानें। सूचीबद्ध गुंडा हेमंत और दीनू ने पहले बस स्टैंड में कुंदन महरोलिया को शराब पिलाई। इसके बाद हेमंत ने अचानक चाकू निकाल लिया और कुंदन के हाथ में हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में घाव हो गया। खून से सना चाकू लेकर बाजार में घुसा बदमाश, दहशत में बंद हुईं दुकानें

बुधवार रात शहर के कमल तिराहे में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक बदमाश खून से सना चाकू लहराते हुए पहुंचा और लोगों को डराने लगा। यह देख दुकानदारों ने धड़ाधड़ अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। जिससे पूरे मार्केट में समय से पहले ही सन्नाटा पसर गया।

कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया कि सूचीबद्ध गुंडा हेमंत और दीनू ने पहले बस स्टैंड में कुंदन महरोलिया को शराब पिलाई। इसके बाद हेमंत ने अचानक चाकू निकाल लिया और कुंदन के हाथ में हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में घाव हो गया।

 

Exit mobile version