आरोपित से तंग आकर पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रंथभंवर आ गई। यहां भी आरोपित आया और पीड़िता पर मिलने का दबाव बनाया। फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित के बुलाने पर वह उज्जैन गई, किंतु वह नहीं मिला।

इस पीड़िता अपने घर आलोट पहुंच गई। इधर, रंथभंवर से अचानक गायब हो जाने से रिश्तेदारों ने बेरछा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। मामले की जांच में लव जिहाद की कहानी सामने आई और पुलिस ने आरोपित को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

मामले में बेरछा थाना पुलिस ने आरोपित इरशाद पुत्र फय्याज अली निवासी नागेश्वर रोड विक्रमगढ़ आलोट जिला रतलाम के खिलाफ दुष्कर्म, आइटी एक्ट, एससीएसटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उसे गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
झांसे में लेने के लिए मंदिर भी जाने लगा आरोपित
युवती ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि आरोपित ने न सिर्फ हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की, बल्कि वह उसके साथ मंदिर भी जाने लगा था। जब आरोपित की असलियत युवती को पता चली तो उससे मेलजोल बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा था। बेरछा पुलिस थाना प्रभारी इनिम टोप्पो ने बताया कि आरोपित इरशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।