Site icon Yashbharat.com

Sex Recket: सेक्स रैकेट का अजब गजब खुलासा, 4 गिरफ्तार

Honey trep

Indore Crime News: इंदौर। विजयनगर थाना पुलिस स्कीम-74 स्थित एक बंगले में देह व्यापार चलाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला भी शामिल है।

आरोपित खजराना के अब्दुल कादिर, स्कीम 114 लसूड़िया के हिमांशु वैध, आदर्श कालोनी देवास शरद रघुवंशी और लसूड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला मिलकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देह व्यापार चला रहे थे। अवैध गतिविधि चलाने के लिए तीन करोड़ का बंगला किराए पर लिया था, जिससे कि लोगों को शक न हो। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर, कोर्ट पेश किया है।

टीआइ तहजीब काजी ने बताया कि तीन करोड़ के बंगला किराए पर लेकर अवैध गतिविधियां चल रही थीं। आसपास वालों से सूचना मिली की यहां दिन में कई बार युवक व युवतियों का आना जाना लगा रहता है। शिकायत के बाद पड़ताल की और छापेमार कार्रवाई में आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित इंटरनेट मीडिया (फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम) पर लोगों को मैसेज भेजते थे।

शराब की सुविधा भी कराते थे उपलब्ध

आरोपित सुविधा के हिसाब से पैकेज उपलब्ध कराते थे। युवतियों के साथ शराब और रात भर के लिए कमरा व अन्य सुविधाएं देने के लिए अधिक दाम लिए जाते थे। आरोपितों के पास कई लोगों के नंबर भी मिले हैं, साथ ही मोबाइल भी जब्त किए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपित अलग-अलग जगह से युवतियां लेकर आते थे

 

 

 

Exit mobile version