Site icon Yashbharat.com

Barish: पढ़ाई पर पानी फिरा, सूरत समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Barish: पढ़ाई पर पानी फिरा, सूरत समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट। देश में मानसून की एंट्री हो गई है। जानकरी के मुताबिक़ देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। कई राज्यों में लघटार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुजरात के सूरत शहर में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे में ही 5.5 इंच बारिश हुई।

 

सूरत में रविवार शाम को मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। सूरत प्रशासन से आज स्कूल की छुट्टी कर दी है। सूरत में पहले दिन की बारिश ने 2006 में बाढ़ जैसे हालात की याद ताजा कर दी। साल 2006 में 7-10 अगस्त में हुई भारी बारिश से सूरत का करीब 80-95% हिस्सा डूब गया था।

Barish: पढ़ाई पर पानी फिरा, सूरत समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Barish: पढ़ाई पर पानी फिरा, सूरत समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके आगे बढ़ने के लिए सही परिस्थितियां हैं। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

 

Exit mobile version