Satna : हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सतना । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलगवां निरी मोहित सक्सेना द्वारा हमराही स्टाफ के साथ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा घोषित 20000 रु के नगद ईनामी आरोपी सोनू उर्फ चंद्रमणि शर्मा पिता रामप्रकाश शर्मा 34 वर्ष निवासी ज्वालामुखी मंदिर के पास पतेरी थाना सिविल लाइन सतना जो थाना के अप0 क्र0 158/20 धारा 394,307,120- बी भा0द0वि0 25/27 आर्म्स एक्ट,अप0 क्र0 1026/16 धारा 394,120- बी,34 भा0द0वि0 एवं 882/18 धारा 379,120-बी में घटना दिनाँक से ही फरार था । आज आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया। अपराध क्र0 158/20 में देशी कट्टा एवं 3 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया।तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उप. निरी.डी.आर. शर्मा,आर.पी. त्रिपाठी, आर.पी. तिवारी,कपूर त्रिपाठी,आर. बृजेश सिंह,संदीप तिवारी,प्रवीण तिवारी,कमलाकर सिंह, पूर्णेश पाण्डेय,सैनिक ओमप्रकाश दुवेदी।

