Latestमध्यप्रदेश

मुरैना में रेत माफिया : वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

मुरैना में रेत माफिया : वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या।अवैध रेत रोकने पर हमला, 32 वर्षीय हरकेश गुर्जर की मौके पर मौत, विभाग में आक्रोश।मुरैना जिले में रेत माफिया का आतंक एक बार फिर सामने आया है। दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर चौराहा पर बुधवार तड़के करीब 5:30 बजे अवैध रेत परिवहन रोकने गई वन टीम पर हमला कर दिया गया।

मुरैना में रेत माफिया : वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने जब अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, तो माफिया ने बेरहमी दिखाते हुए वनकर्मी हरकेश गुर्जर (32) पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सिर के ऊपर से ट्रॉली निकल जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हरकेश गुर्जर जनकपुर के निवासी थे और करीब 4 महीने पहले ही पन्ना टाइगर रिजर्व से ट्रांसफर होकर मुरैना आए थे। वर्तमान में वे अंबाह एसडीओ कार्यालय में पदस्थ थे।

इस घटना के बाद वन विभाग में भारी आक्रोश है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अवैध खनन और माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच जारी:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में नाकेबंदी कर ट्रैक्टर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ा सवाल:
क्या अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम हो रहा है? यह घटना एक बार फिर सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Back to top button