Sanchi Dairy International Brands : सांची बनेगा इंटरनेशनल ब्रांड, विदेशी बाजार में बिकेंगे उत्पाद, नेपाल और भूटान से होगी शुरुआत
Sanchi Dairy International Brands : सांची बनेगा इंटरनेशनल ब्रांड, विदेशी बाजार में बिकेंगे उत्पाद, नेपाल और भूटान से होगी शुरुआत
milk girl child
Sanchi Dairy International Brands : सांची बनेगा इंटरनेशनल ब्रांड, विदेशी बाजार में बिकेंगे उत्पाद, नेपाल और भूटान से होगी शुरुआत।मध्यप्रदेश के दुग्ध उत्पादों का स्थानीय ब्रांड सांची अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। उसने सबसे पहले नेपाल और भूटान के बाजार में अपने दुग्ध उत्पाद बेचने की तैयारी की है। विदेश में सहकारी संघों के उत्पाद निर्यात करने वाली एजेंसी से स्वीकृति मिलते ही सांची के उत्पाद विदेशी धरती पर भी बिकने लगेंगे।
मिठाइयां और घी बेचने की तैयारी
नेपाल व भूटान में सफलता के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश में उत्पाद उतारे जाएंगे। विदेश में पहले सांची की मिठाइयां और घी बेचने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में ऐसे प्रोडक्ट भेजे जाएंगे, जिन्हें स्टोर करने की समस्या न हो। सांची का घी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले उत्पादों में शामिल है। पेड़े भी बेहद पसंद किए जाते हैं। इन उत्पादों को विदेश के सुपर मार्केट और माल में उतारा जाएगा, ताकि सीधे लोगों तक पहुंचें।