Site icon Yashbharat.com

समर्पण सेवा समिति का गठन हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन

IMG 20241019 WA0037

समर्पण सेवा समिति का गठन हुआ पदाधिकारियों का निर्वाच

कटनी- समर्पण सेवा समिति (फाउंडेशन)- “देश के प्रति” के गठन हेतु प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। समिति के बोर्ड (कुटुंब) के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष मो. शादाब खान, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव संदीप (लकी) गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, सहसचिव तफ्जील, महिला प्रमुख साक्षी सोनिया, सह-मीडिया प्रभारी नीलेश प्रजापति ने अपना दायित्य स्वीकृत किया एवं इसी क्रम में शिवम बरसैंया, अशोक चौहान, दुर्गेश केवट फाउंडेशन में अपना योगदान करने हेतु सदस्य के रूप जुड़े।

निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष शादाब खान जी ने समिति को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण सिर्फ एक फाउंडेशन नहीं बल्कि देश को अपना परिवार या कुटुंब मानकर सभी के उन्नथन का कार्य करने का प्रण है जिसके सभी सदस्य समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र जैसे रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे। समिति के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्र सेवा का कार्य करने एवं जिले के हर वर्ग के उत्थान में अपना योगदान देने की शपथ ली। अंत में समिति उपाध्यक्ष विकास गुप्ता जी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार ज्ञापित किया।

Exit mobile version