सागर । मजदूरों से भरा ट्रक सागर – जबलपुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ट्रक में सवार कई मजदूर घायल हो गए जिनमें से कुछ गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। घटनास्थल पर एसपी अतुल सिंह ने पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में सवार करीब 80 मजदूर अशोकनगर के मुंगावली से अपने घर जा रहे थे, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सागर के चनाटोरिया के पास उक्त ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर घायल हुए हैं। सागर एसपी अतुल सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि दुर्घटना स्थल पर किसी भी मजदूर के मौत की खबर नही है ।
संबंधित क्षेत्र सानोधा के थाना प्रभारी को घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करने तथा घायलों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
घटना में कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल पहुंचाया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

