सागर : अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 गंभीर

hadsa

सागर: सागर-छतरपुर सीमा पर एक बड़े सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 8 की हालत गंभीर है. ये दुर्घटना सागर से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से हुई है. इसमें कुल 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.

बता दें कि ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से यूपी के सिद्धार्थनगर जा रहे थे. अभी भी कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-  श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं,बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है – महापौर