Jabalpur Crime: बड्डा दादा मैदान के पास पुलिस की घेराबंदी; अटैची और बैग में गांजा लेकर खड़े महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Ganja WeedOut मिशन: विदेशी गांजा के 72 किलो, तीन शहरों में फैला तस्करी का जाल; सिंडिकेट का पर्दाफाश
Jabalpur Crime: बड्डा दादा मैदान के पास पुलिस की घेराबंदी; अटैची और बैग में गांजा लेकर खड़े महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गढ़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला और उसके दो साथियों को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर जोन-2) पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा) आशीष जैन और उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह रेड मारी।
बड्डा दादा ग्राउंड के पास घेराबंदी
मुखबिर से मिली सूचना: शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि बड्डा दादा मैदान के पास एक महिला और दो युवक बड़ी अटैची और बैग लेकर खड़े हैं, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दबिश: सूचना पर तत्काल एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने बड्डा दादा ग्राउंड के पास रेड की।
भागने की कोशिश नाकाम: पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।