Site icon Yashbharat.com

नवरात्र पर मासूम भांजे की तालाब में जलसमाधि, रीठी के भरतपुर गांव में दुःखद हादसा

IMG 20251002 WA0010

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रीठी थाना अंतर्गत ग्राम भरतपुर में नवरात्र पर्व मामा के यहां छुट्टियां मनाने आए मासूम भांजो की आज दशहरा के दिन ग्राम स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर के साथ सन्नाटा पसर गया। बताया जाता है कि ग्राम स्थित बाराती तालाब मे अपने मामा के घर आये बरेहटा खुर्द निवासी 8 वर्षीय शिवांश और 10 वर्षीय वेदांत पिता सुशील पटेल की तालाब मे डूबने से मौत हो गई। दोनों सगे भाई हैं।

एक साथ एक घर के दो चिराग बुझने से गांव में शोक का लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर रीठी पुलिस मौक़े पर पहुंच गई। पुलिस तालाब से मासूमों के शव बाहर निकलवा कर पीएम के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया।

नवरात्र पर मासूम भांजे की तालाब में जलसमाधि, रीठी के भरतपुर गांव में दुःखद हादसा

 

Exit mobile version