जिला ब्राम्हण समाज महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

 

जिला ब्राम्हण समाज महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्स

कटनी। जिला ब्राम्हण समाज कटनी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल, क्विज प्रतियोगिता एवं हरित सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

हरित सुंदरी प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें भारती जी ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं करीब 40 महिलाओं ने गेम एवं क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. ऊषा पांडे एवं पूर्व अध्यक्ष कल्पना दुबे द्वारा सुहाग सामग्री भेंट कर किया गया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए मुनमुन द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक गेम खिलाए गए। इस दौरान महिलाएं झूमती-नाचती और गाती नजर आईं तथा स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया।

बरसते पानी के बीच भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाई और उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की फोटोग्राफी रूपा तिवारी द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन गीता पाठक ने किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला ब्राम्हण समाज महिला मंडल ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने हरियाली तीज महोत्सव को यादगार बना दिया।

Exit mobile version