Site icon Yashbharat.com

नितिन नवीन की नई टीम में बड़ा फेरबदल तय, 33% महिला आरक्षण के साथ Gen-Z चेहरों को मिलेगी कमान

NITIN NABIN

नितिन नवीन की नई टीम में बड़ा फेरबदल तय, 33% महिला आरक्षण के साथ Gen-Z चेहरों को मिलेगी कमान

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान बहुत जल्द यानी किसी भी वक्त कर सकते हैं। इस बार की टीम में न सिर्फ पुराने और अनुभवी नेताओं का सामंजस्य दिखेगा, बल्कि संगठन का चेहरा पूरी तरह युवा और आक्रामक नजर आने वाला है।

​1. 33 फीसदी महिला आरक्षण: टीम में बढ़ेगी नारी शक्ति

​यशभारत को मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के नए खाके में 33 प्रतिशत महिला पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बीजेपी का यह कदम संगठन स्तर पर महिलाओं को सीधे तौर पर निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में आगे लाने की दिशा में एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

​2. ‘Gen-Z’ का दबदबा: युवाओं की भावना पर बनेगी रणनीति

​देशभर में युवाओं और Gen-Z की बढ़ती राजनीतिक भूमिका को देखते हुए नई टीम में युवा चेहरों को तरजीह दी जा रही है।

​3. स्मृति ईरानी की ‘पावरफुल’ वापसी, कई दिग्गजों की होगी छुट्टी

​सूत्रों के अनुसार संगठन में कई मौजूदा महामंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है, वहीं नए समीकरणों के तहत कई बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी:

Exit mobile version