Latest

नितिन नवीन की नई टीम में बड़ा फेरबदल तय, 33% महिला आरक्षण के साथ Gen-Z चेहरों को मिलेगी कमान

नितिन नवीन की नई टीम में बड़ा फेरबदल तय, 33% महिला आरक्षण के साथ Gen-Z चेहरों को मिलेगी कमान

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान बहुत जल्द यानी किसी भी वक्त कर सकते हैं। इस बार की टीम में न सिर्फ पुराने और अनुभवी नेताओं का सामंजस्य दिखेगा, बल्कि संगठन का चेहरा पूरी तरह युवा और आक्रामक नजर आने वाला है।

1. 33 फीसदी महिला आरक्षण: टीम में बढ़ेगी नारी शक्ति

​यशभारत को मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के नए खाके में 33 प्रतिशत महिला पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बीजेपी का यह कदम संगठन स्तर पर महिलाओं को सीधे तौर पर निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में आगे लाने की दिशा में एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

2. ‘Gen-Z’ का दबदबा: युवाओं की भावना पर बनेगी रणनीति

​देशभर में युवाओं और Gen-Z की बढ़ती राजनीतिक भूमिका को देखते हुए नई टीम में युवा चेहरों को तरजीह दी जा रही है।

  • ​अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 15% Gen-Z मतदाता हैं, जो किसी भी चुनाव का रुख पलटने में सक्षम हैं।
  • ​बीजेपी का फोकस इस युवा वर्ग की सोच और मुद्दों के हिसाब से अपनी आगे की चुनावी रणनीति तय करने पर है।

3. स्मृति ईरानी की ‘पावरफुल’ वापसी, कई दिग्गजों की होगी छुट्टी

​सूत्रों के अनुसार संगठन में कई मौजूदा महामंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है, वहीं नए समीकरणों के तहत कई बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी:

  • स्मृति ईरानी की धमाकेदार एंट्री: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की भी प्रबल संभावना है। उनके आने से केंद्रीय टीम का रुख और अधिक आक्रामक होगा।
  • विनोद तावड़े और सुनील बंसल बरकरार: संगठन में कुशल रणनीतिकार माने जाने वाले विनोद तावड़े और सुनील बंसल अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे।
  • हरीश द्विवेदी (ब्राह्मण चेहरा): उत्तर प्रदेश से आने वाले नेता हरीश द्विवेदी को ब्राह्मण चेहरे के रूप में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
  • संजय भाटिया को जगह: हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया को भी नई राष्ट्रीय टीम में अहम पद से नवाजा जा सकता है।

Back to top button