Site icon Yashbharat.com

स्लीमनाबाद में हाईवे पर सड़क हादसा: टायर फटने से कार अनियंत्रित, तीन घायल

IMG 20251215 WA0014

स्लीमनाबाद में हाईवे पर सड़क हादसा: टायर फटने से कार अनियंत्रित, तीन घायल। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मिडवे ट्रीट के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से कटनी की ओर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर मिडवे ट्रीट के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है कि कार सवार लोग जबलपुर से कटनी की ओर आ रहे थे। उसीदौरान यह हादसा हुआ।

स्लीमनाबाद में हाईवे पर सड़क हादसा: टायर फटने से कार अनियंत्रित, तीन घायल

हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

Exit mobile version