indian railway new train कटनी पहुंचने पर रीवा इतवारी REWA ITWARI SPECIAL TRAIN ट्रेन का भाजपा नेताओं जोरदार स्वागत किया। लोको पायलट के साथ यात्रियों को मिठाई खिलाई पुष्पहारों से अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा में रीवा-इतवारी ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जबलपुर नैनपुर नई ब्राडगेज से चलने वाली इस नई ट्रेन से कटनी से नागपुर जाने वाले यात्रियों को करीब 200 किलोमीटर कम यात्रा कर नागपुर पहुंचना आसान होगा। आज रीवा से लेकर कटनी तक इस ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया।
कटनी पहुंचने पर रीवा इतवारी ट्रेन का मुख्य रेलवे स्टेशन पर भाजपाजनों से जोरदार स्वागत किया एवं ट्रेन के चालक और सह चालक (लोको पायलट) का पुष्पहारों से अभिनंदन कर मिष्ठान बांटा। यात्रियों को भी मिठाई बांटी गई। भाजपा नेताओं ने इस नई रेलगाड़ी को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं क्षेत्रीय सांसद तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया। रीवा से नागपुर इतवारी के लिए यह ट्रेन विन्ध्य तथा महाकौशल क्षेत्र के लिए किसी जीवनदायनी से कम नहीं। ट्रेन से कटनी से नागपुर की दूरी 200 किमी कम हो जाएगी लम्बे सफर की परेशानी खत्म होगी तथा नागपुर जाना आसान हो जाएगा। खास तौर पर स्वास्थ्य कारणों से जाने वाले मरीजों को सुविधा प्राप्त होगी। कटनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद वीडी शर्मा जिंदाबाद की जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं। REWA ITWARI SPECIAL TRAIN
इस अवसर पर केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, जिला मंत्री शिवम शर्मा, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, ज्योति दीक्षित, दीपक तिवारी, विजय दुबे, दिलराज सिंह, अजय माली, सौरभ दुबे, हर्ष पांडेय, आशीष तिवारी, नितेश तिवारी आदि की उपस्थिति रही ।

