रिहायशी विवाद बना जानलेवा: पिता-पुत्र ने भीड़ पर चढ़ाई कार, महिला की मौत और दो घायल

रिहायशी विवाद बना जानलेवा: पिता-पुत्र ने भीड़ पर चढ़ाई कार, महिला की मौत और दो घायल

इंदौर। रिहायशी विवाद बना जानलेवा: पिता-पुत्र ने भीड़ पर चढ़ाई कार, महिला की मौत और दो घायल, शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पेंटहाउस को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक पिता-पुत्र ने गुस्से में भीड़ पर कार चढ़ा दी, जिससे एक महिला इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिहायशी विवाद बना जानलेवा: पिता-पुत्र ने भीड़ पर चढ़ाई कार, महिला की मौत और दो घायल

घटना एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में देर रात हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतका की पहचान शंपा पाठक (पांडे) के रूप में हुई है, जो Infosys में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह हाल ही में अपने परिवार के साथ इस सोसायटी में रहने आई थीं। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोसायटी में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने पेंटहाउस खरीदकर उसे Airbnb के जरिए किराए पर देना शुरू कर दिया था। बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही से सोसायटी के रहवासी नाराज थे और इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

बुधवार रात विवाद अचानक बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में बेटे ने तेज रफ्तार कार भीड़ की ओर दौड़ा दी। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।nइस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Exit mobile version