Latest

सीएसपी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

कटनी(YASH BHARAT.COM)। गायत्रीनगर के बाबाघाट क्षेत्र स्थित छात्र संग्राम परिषद(सीएसपी) स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सीएसपी शाला परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसी तरह कचहरी चौक क्षेत्र स्थित छात्र संग्राम परिषद संस्था कार्यलय में सुबह संस्था अध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष गोविन्द सचदेवा, संस्था संयोजक गोपी विश्वकर्मा के द्वारा ध्वज पूजन व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर रोली चंदन, माला पहना कर ध्वजारोहण किया। जिसमें छात्र संग्राम परिषद संयोजक गोपी विश्वकर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सचिव सुरेन्द्र सागर ताम्रकार, संतोष निषाद की उपस्थिति रही। सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। कार्यक्रम के दुसरे चरण में मुख्य आयोजन छात्र परिषद द्वारा संचालित शाला सीएसपी शाला प्रांगण में नगर मंडल अध्यक्ष कौशलेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र में रोलीवंदन करते हुए राष्ट्र ध्वज पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया। साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी गई। स्काउट गाईड शिक्षिका स्वर्णलता जोसेफ के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों में मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। सरस्वती वंदना में कृतांशी रजक, हर्षिता विश्वकर्मा, दिशा, हिमांशी, अनन्या, जोया मानवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एव इंग्लिश स्पीच योएल मसीह, हिन्दी स्पीच अनन्या विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया व कविता में मयंक पासी, शौर्य साहू, आर्यन ने सभी जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मनमोहक नृत्यों में सारा, सुहानी, अनन्या, पंखुड़ी, अर्यन, अमन, आराध्या, सिमरन, सृष्टिए वर्षा, स्वाति, आदित्य, योएल मसीह, सौरभ, सूरज, शुभम, लक्ष्मी, दिव्या, वैष्णवी तिवारी ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संस्थापक, संस्था अध्यक्ष के द्वारा सारगर्भित उदबोधन दिया गया। कार्यक्रम में सीताराम गुप्ता, राजेश जैन, संतोष गुप्ता, सागर ताम्रकार, अनंत पांडे, कुलदीप पांडे, शाला प्राचार्य संजय यादव, उपप्रचार्या स्वर्णलता जोसेफ, शिक्षक राकेश पासी, करन विश्वकर्मा, शिक्षिका मोनिका, प्रीति, पूनम पटेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन स्वर्णलता जोसेफ ने किया जबकि सभी अतिथियों, संस्था सदस्यों, शाला स्टाफ एवं बच्चों सहित कार्यक्रम मेंं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त कुलदीप पांडे ने किया।

 

Back to top button