Site icon Yashbharat.com

republic Day 2024: कर्त्तव्य पथ पर परेड मध्य प्रदेश की झांकी नारी शक्ति की थीम पर शामिल हुई

26 01 2024 tableau of madhya pradesh 2 2024126 115547

भोपाल। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्‍ली स्थित कर्त्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न राज्यों की झांकी भी निकाली गई। जिसमें मध्य प्रदेश की झांकी नारी शक्ति की थीम पर शामिल हुई। झांकी में चंदेरी के रेशम की झलक दिखाई गई। साथ ही मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई का नाम भी झांकी में प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों ने की शुरुआत

बता दे कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड ‘आह्वान’ की शुरुआत पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्य यंत्र बजाते हुए की गई। इन महिलाओं कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि जैसे वाद्य यंत्र बजाए गए।

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव उज्‍जैन में कार्यक्रम में हुए शामिल

गणतंत्र दिवस को लेकर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कई घोषणाएं की। सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्‍व स्‍तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मप्र सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है।

किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सीएम ने कहा कि राज्‍य सरकार द्वारा श्री अन्न उत्पादन में क्रांति लाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की रानी दुर्गावती श्री अन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू की गई है । श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को 10 रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

Exit mobile version