Site icon Yashbharat.com

Repo Rate में कटौती कर सकता है RBI, आज शाम हो सकती है इसकी घोषणा

rbi

RBI Repo Rate कोरोना वायरस के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। ऐसे में दुनियाभर की शीर्ष बैंकों द्वारा इससे उबरने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक RBI भी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रेपो रेट Repo Rate में 50 bps की कटौती कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम को RBI के अधिकारियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस ली जाएगी। इस दौरान यह घोषणा की जा सकती है। इसके पूर्व यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा जीरो तक रेट्स को कट किया जा चुका है और 700 बिलियन डॉलर के quantitative easing program की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंक ऑफ जापान ने भी ETFs और अन्य रिस्की असेट्स की खरीदी की है।

शाम 4 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस

भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए RBI भी बड़ी घोषणा कर सकता है। इसे लेकर सोमवार शाम 4 प्रेस कांफ्रेस आयोजित की जाएगी जिसमें गवर्नर शशिकांत दास संबोधित करेंगे। इसमें ही रेपो रेट के संबंध में कुछ घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version