Ready to Eat : आयुर्वेदिक खिचड़ी खाने से शुगर होगी कंट्रोल बढ़ेगी इम्युनिटी

पालमपुर। जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक तंत्र कमजोर है उन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का समाधान करेगी इंस्टेंट आयुर्वेदिक खिचड़ी। जी हां! यह संभव हुआ है वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआइआर-आइएचबीटी) पालमपुर की बदौलत।

संस्थान ने रेडी-टू-ईट आयुर्वेदिक खिचड़ी के व्यावसायिक उत्पादन के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित की है।

 

 

आयुर्वेदिक खिचड़ी शुगर घटाने के साथ-साथ हृदय रोगियों के लिए भी रामबाण है। शरीर और दिमाग का संतुलन बनाने में यह महत्वपूर्ण है। पचाने में आसानी के कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक सफाई चिकित्सा में किया जाता है। यह खिचड़ी संक्रमण से भी बचाती है। यह सात्विक भोजन है और हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेदिक खिचड़ी में चावल, दाल, आवला, मेथी, पुदीना, हल्दी व हरड़ को डाला जाता है।

Exit mobile version