Site icon Yashbharat.com

RBI ने प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग से जुड़े संशोधित दिशा-निर्देश किए जारी, इन पहलुओं पर दिया गया है जोर

रिजर्व बैंक

shaktikant_das rbi

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग (PSL) से जुड़े संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सभी संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद भारत की नई जरूरतों और समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए PSL से जुड़े दिशा-निर्देशों में समीक्षा के बाद संशोधन किया गया।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ‘छोटे एवं सीमांत किसानों’ और ‘कमजोर तबके’ के लिए तय लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट्स में ये जानकारी दी गई है।

आरबीआई ने कहा है कि पीएसएल से जुड़े नए दिशा-निर्देशों में प्रायोरिटी सेक्टर के तहत ऋण दिए जाने में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने की कोशिश की गई है। साथ ही जिन जिलों में प्रायोरिटी सेक्टर के तहत दिए जाने वाले कर्ज का फ्लो अपेक्षाकृत रूप से कम है, उन्हें अधिक वेटेज दिया गया है।

Exit mobile version