रजनी वर्मा पुनः बनीं कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
रजनी वर्मा पुनः बनीं कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लह
कटनी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा द्वारा मंगलवार को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई। जारी सूची में कटनी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी की अनुशंसा पर रजनी वर्मा को कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रजनी वर्मा की नियुक्ति को संगठन में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली रजनी वर्मा सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भी लगातार सहभागिता निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं ने रजनी वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहर महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
रजनी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनकी नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।