Latest

रेलवे ने कटनी सिंगरौली रेल खंड पर यात्रियों को दी बड़ी राहत, रेलवे ने 24 घंटे के अंदर ही जबलपुर से बरगवां के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी

रेलवे ने कटनी सिंगरौली रेल खंड पर यात्रियों को दी बड़ी राहत, रेलवे ने 24 घंटे के अंदर ही जबलपुर से बरगवां के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी

कटनी।  रेलवे ने कटनी सिंगरौली रेल खंड पर यात्रियों को दी बड़ी राहत, रेलवे ने 24 घंटे के अंदर ही जबलपुर से बरगवां के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी। सिंगरौली रेल खंड पर मेमू ट्रेन बंद होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने 24 घंटे के अंदर ही जबलपुर से बरगवां के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है।

IMG 20250117 WA0002

भाजपा नेता सतीश तिवारी ने बताया कि रेलवे ने कटनी सिंगरौली रेल खंड पर यात्रियों को दी बड़ी राहत, रेलवे ने 24 घंटे के अंदर ही जबलपुर से बरगवां के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी

यह ट्रेन आज से ही चलना शुरू हो गई है। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 5:15 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे खनला बंजारी (बरही) स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 1:30 बजे बरगवां पहुंच कर 2:30 बजे बरगवां से चलकर रात 11:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन के स्टॉपेज वहीं रहेंगे जहां मेमू ट्रेन रुकती थी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर कुंभ के समय में।

बता दें कि रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर और ट्वीट के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया था। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Back to top button