Site icon Yashbharat.com

रेलवे ने बंद किया रेल फाटक, नवनिर्मित रेल अंडरपास में कमर से भरा पानी, आवागमन हुआ बंद तो आक्रोशित ग्रामीण रेल ट्रैक पर बैठे, धरना प्रदर्शन के माध्यम से की समस्या को हल करने की मांग

IMG 20250626 WA0040

रेलवे ने बंद किया रेल फाटक, नवनिर्मित रेल अंडरपास में कमर से भरा पानी, आवागमन हुआ बंद तो आक्रोशित ग्रामीण रेल ट्रैक पर बैठे, धरना प्रदर्शन के माध्यम से की समस्या को हल करने की मां

कटनी। सिंगरौली-बीना-बिलासपुर रेलखंड पर रेलवे के द्धारा बनाए जा रहे रेल ग्रेडसेपरेटर रेलवे के लिए तो फायदेमंद है लेकिन यह शहर से लेकर शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। ग्रेडसेपरेटर के निर्माण में लगी इरकान व एलएंडटी कंपनियों के भारी भरकम वाहनों व पोकलेन मशीनों के आवागमन से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और उनमें आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर रोज इन सड़कों पर गिर कर घायल हो रहे हैं लेकिन इरकान व एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। वहीं रेलवे के द्धारा शहर से लगी हिरवारा ग्राम पंचायत के झलवारा स्टेशन के पास स्थित रेल फाटक को बंद करने के लिए एक ऐसे रेल अंडरपास का निर्माण कराया गया है जो पहली बरसात में ही कमर से भर गया है। रेलवे फाटक बंद हो जाने तथा नवनिर्मित रेल अंडर पास में कमर से बारिश का पानी भर जाने के कारण कई गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। काफी दिनों से चली आ रही इस परेशानी का हल न किए जाने से आक्रोशित लोग आज देवरीहटाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष नितिन पांडे के नेतृत्व में रेल ट्रैक पर आकर बैठ गए और धरना प्रदर्शन करते हुए रेलवे से रास्ता दिए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीण रेल ट्रैक पर डटे हुए थे।

Exit mobile version