Site icon Yashbharat.com

Rail News भोपाल–सिंगरौली और भोपाल–रीवा एक्सप्रेस में बढ़े कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

india maharashtra prospective image of two indian train with rail between them with gloomy

20/10/2019 India, Maharashtra prospective image of two Indian train with rail between them with gloomy sky. Train to GOA. overpopulation concept

Rail News यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने भोपाल से सिंगरौली और रीवा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। संशोधित कोच संयोजन निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल–सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस में नया कोच संयोजन 24 मार्च 2026 से (भोपाल से प्रस्थान) तथा 27 मार्च 2026 से (सिंगरौली से प्रस्थान) लागू किया जाएगा। वहीं 22145/22146 भोपाल–रीवा–भोपाल एक्सप्रेस में यह व्यवस्था क्रमशः 25 मार्च 2026 और 28 मार्च 2026 से प्रभावी रहेगी।

कोच बढ़ोतरी के बाद दोनों ट्रेनें कुल 24 कोच के साथ संचालित होंगी। इनमें 5 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, 4 थर्ड एसी, 1 सेकेंड एसी, 1 फर्स्ट एसी, 1 फर्स्ट सह सेकेंड एसी तथा 2 लगेज/ब्रेक वैन शामिल रहेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आरक्षण उपलब्धता में सुधार होगा, भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित बनेगी। यह निर्णय विशेष रूप से त्योहारों और व्यस्त यात्रा अवधि को देखते हुए लिया गया है।

Exit mobile version