पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद भारत में दाल, अनाज और सब्जियों की कीमतें स्थिर,पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत में दाल, सब्जी, अनाज और खाने-पीने की अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बाजार में सप्लाई पर्याप्त है और जमाखोरी या कालाबाजारी पर सख्त नजर रखी जा रही है।
RBI का बड़ा एक्शन: BC सिस्टम में सुधार, गांव-गांव बैंकिंग के लिए बढ़ेगी पारदर्शिता
पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद भारत में दाल, अनाज और सब्जियों की कीमतें स्थिर
सरकार की रोजाना मॉनिटरिंग
उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, देशभर में 528 केंद्रों पर 40 जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर रोजाना निगरानी की जा रही है। इसके लिए मोबाइल ऐप और डेटा अपडेट सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सप्लाई बनी रहे और कोई असामान्य तेजी न आए।
दाल और सब्जियों का पर्याप्त स्टॉक
इस साल दालों का उत्पादन बेहतर रहा है और लगभग 28 लाख टन का बफर स्टॉक मौजूद है। तूर और उड़द दाल का आयात मार्च 2027 तक फ्री कैटेगरी में रखा गया है।प्याज, आलू और टमाटर की पैदावार भी पिछले साल के बराबर है।
जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार ने राज्यों को जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से कीमतों और उपभोक्ता शिकायतों पर निगरानी की जा रही है।
अनाज का पर्याप्त भंडार
गेहूं का स्टॉक: 222 लाख टन
चावल का स्टॉक: 380 लाख टन
ये स्टॉक पीडीएस और आपात स्थिति के लिए पर्याप्त हैं।
खाद्य तेल और अन्य सप्लाई
खाने के तेल की सप्लाई पर्याप्त है।
आयात जारी है:*इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना, ब्राजील।
सरसों की अच्छी पैदावार ने घरेलू सप्लाई को मजबूत किया है।
सरकार सतर्क
सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत हस्तक्षेप किया जाएगा।
चीनी समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें फिलहाल नियंत्रण में हैं।








